आज ३० सितम्बर को जीवनऊर्जा के द्वारा १०००वें प्रश्न का समाधान दिया गया। वो भी तब जब जीवनऊर्जा पर नए पोस्ट नहीं डाले जा रहे हैं, मैं समझती हूं कि यह अपने आपमें जीवनऊर्जा के लिए बड़ी उपलब्धि है। जीवनऊर्जा यानि कि आप, मैं और वह हरेक व्यक्ति जो ऊर्जान्वित जीवन जीने की तमन्ना रखता है। आप सबको जीवनऊर्जा की तरफ से ढ़ेरो बधाई।

हम आपके प्रश्नों को पाकर एवम उनके समाधान की कोशिश कर अत्यंत प्रसन्न हो रहे हैं। आगे भी ये सिलसिला यूंही बना रहेगा। आप मुझे avgroup@gmail.com पर अपने सवाल यूंही भेजते रहें और जीवनऊर्जा से अपना स्नेह बनाएं रखें।

हमें यह बताते हुए भी हर्ष हो रहा है कि अब कुछ दिनो से हनी मनी नामक प्रत्रिका में भी जीवनऊर्जा के लेख नियमित रूप से हर महीने आने लगे हैं। उस पत्रिका के पाठको का स्नेह भी जीवनऊर्जा को वैसा ही मिल रहा है जैसा आपने दिया। ..... तहेदिल से शुक्रिया

Showing posts with label योग आसन ... Show all posts
Showing posts with label योग आसन ... Show all posts

July 12, 2008

लाभदायक योगासन

योग जो शरीर की सामान्य किर्याओं को सामान्य अवस्था में रख कर उनका समुचित संचालन करता है यह तन को स्वस्थ रखने के साथ मन को भी शांत रखता है योग के आठ अंग माने गए हैं 1.यम 2. नियम 3.आसन 4. प्राणायाम 5. प्रत्याहार 6.धारणा 7. ध्यान और 8. समाधि । यह विषय बहुत विस्तार मंगाता है ..पर हम आज सिर्फ़ यहाँ उन आसनों की चर्चा करेंगे जो नियमित रूप से हम कर के अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं और अपने शरीर को रोगों से मुक्त कर सकते हैं ...पर इन आसनों को सिर्फ़ पढ़ कर करने की कोशिश न करे ..जितना आपका शरीर और आपका डॉ इसकी सलाह दे उतना ही करे ...हलके फुल्के आसनों से योग शुरू करे और उचित सावधानी से करे ..अफलातून जी ने भी उच्च रक्तचाप के लिए आसन पूछे हैं ...सबसे पहले उनके लिए बताती हूँ कि वह कौन कौन से आसन कर सकते हैं इस बीमारी को दूर करने के लिए ॥

रोग

अनिद्रा ..शीर्षासन ,हल आसन ,सर्वांगासन ,शीतकारी और शीतली प्राणायाम

रक्तचाप उच्च ....वर्ज्रासन ,शशांक आसन ,पवन मुक्त आसन

अनीमिया ...शीर्षासन ,भुजंगासन ,सर्वांगासन ,शलभ आसन ,हलासन

मोटापा दूर करने के लिए ...सर्वांगासन ,हलासन ,शलभासन ,नाडीशोधन ,प्राणायम ,धनुरासन ,

मानसिक तनाव [जी आज कल सबको परेशान किए रहता है ] सर्वांगासन ,वर्जासन ,हालासन ,शलभ आसन

गठिया ..शवासन, गोमुखासन ,जानुशिरासन ,धनुरासन ,त्रिकोणासन ,पवनमुक्तासन

अम्लता एसिडिटी दूर करने के लिए शलभासन करना चाहिए


मधुमेह में सूर्य नमस्कार ,नौकासन ,धनुरासन करना चाहिए ..

आज इतना ही बाकी अगले भाग में ॥

रंजू भाटिया