आज ३० सितम्बर को जीवनऊर्जा के द्वारा १०००वें प्रश्न का समाधान दिया गया। वो भी तब जब जीवनऊर्जा पर नए पोस्ट नहीं डाले जा रहे हैं, मैं समझती हूं कि यह अपने आपमें जीवनऊर्जा के लिए बड़ी उपलब्धि है। जीवनऊर्जा यानि कि आप, मैं और वह हरेक व्यक्ति जो ऊर्जान्वित जीवन जीने की तमन्ना रखता है। आप सबको जीवनऊर्जा की तरफ से ढ़ेरो बधाई।

हम आपके प्रश्नों को पाकर एवम उनके समाधान की कोशिश कर अत्यंत प्रसन्न हो रहे हैं। आगे भी ये सिलसिला यूंही बना रहेगा। आप मुझे avgroup@gmail.com पर अपने सवाल यूंही भेजते रहें और जीवनऊर्जा से अपना स्नेह बनाएं रखें।

हमें यह बताते हुए भी हर्ष हो रहा है कि अब कुछ दिनो से हनी मनी नामक प्रत्रिका में भी जीवनऊर्जा के लेख नियमित रूप से हर महीने आने लगे हैं। उस पत्रिका के पाठको का स्नेह भी जीवनऊर्जा को वैसा ही मिल रहा है जैसा आपने दिया। ..... तहेदिल से शुक्रिया

Showing posts with label पिरामीड थेरेपी. Show all posts
Showing posts with label पिरामीड थेरेपी. Show all posts

May 23, 2007

पिरामीड थेरेपी

मिश्र के पिरामिड अपने विशाल आकार, अनूठी रचना के लिये संसार भर में प्रसिद्ध तो है ही, उससे ज़्यादा प्रसिद्ध है अपने जादुई प्रभाव के कारण... इस के अंदर रखी चीजे बहूत दिनों तक ठीक रह सकती है, संभवतः इसी गुण के कारण पिरामिड का आकार दिया गया होग, इसमे ऐसी उर्जा पैदा होती है जो सजीव और निर्जीव दोनो को उर्जावान बनाये रखती है। मिश्र भाषा के अनुसार पिरा [pira] का अर्थ है अग्नि और मिड [ mid] का अर्थ है मध्य भाग में, बीच में, सो इसका अर्थ बना "पिरामिड उर्जा का ऐसा स्रोत है जिसके मध्य भाग में अग्नि है।"

आजकल इसका प्रयोग बहुतायात से होने लगा है, यहाँ तक की आजकल पिरामिड थेरेपी एक अलग श्रृंखला के रूप मे अपनी पहचान बनाये रखने मे सक्षम है। आज पिरामिड विज्ञान बनने की तैयारी मे है, ऐसा कहा जाये तो यह कोई व्यंग्य नही कि, "पिरामिड विज्ञान आने वाले भविष्य का आईना है।"

दैनिक जीवन मे इसके प्रयोग से बहुत अंतर लाया जा सकता है, इसके कुछ उदाहरण निम्नलिखित है :-

1. कोई भी फल सब्ज़ी पिरामिड में रखने से ख़राब नही होते। विद्यार्थी जब पढ़ते पढ़ते थक जाए तो पिरामिड में रखे जल से आँखे धोये, उनको ठंडक मिलेगी और थकावट दूर होगी। प्रतिदिन इसमें रखे पानी से चेहरा धोने पर चेहरे में एक विशेष चमक आती है। शरीर का कोई हिस्सा रोग ग्रस्त हो तो वहाँ पिरामिड रखने से लाभ होता है।

2. इस में रखे जल का एक-एक गिलास 3 बार पीयें, पेट दर्द में फ़ायदा होगा। कब्ज और पेट के रोगियों को यदि एक महीने तक इस में रखा जल पिलाया जाए तो लाभ होता है। वात के रोगी यदि इसमें रखे तेल से मालिश करे तो काफी आराम मिलता है। इस में रखे जल से बाग़ीचे के पोधो का सिँचन करने से अच्छे फूल आते हैं।
जर्मनी के एक वैज्ञानिक ने शोध किया और पाया की काम में लाया ब्लेड यदि पिरामिड में रख दिया जाए तो इसको दुबारा इस्तमाल किया जा सकता है । (ये शोध प्रयोग मैने अब तक नही किया)

3. इसमे रखे जल से चाय बना के पीने से बुख़ार में फ़ायदा होता है ।

इसके अलावा मेरे कुछ खास और अनुभूत प्रयोग रहे हैं :-

1. पिरामीड को प्राण ऊर्जा से ऊर्जावान करने के बाद ये सामान्य से ज्यादा काम करता है।

2. किसी भी तरह के ऊर्जा चिकित्सा के दौरान अगर पिरामीड से होकर के चिकित्सा किरणे संप्रेषित् किया जाये तो रोगी को जल्दी फायदा मिलता है।

3. पिरामीड किस रंग का हो इससे भी बहुत फर्क पडता है। आप भी आजमाये।

4. हरे रंग का हरे और सुनहले रंग के मेडिटेशनल किरणो से ऊर्जांवित किया गया पिरामीड, ऑफिस में तिजोरी में या अपने काम करने के टेबल पर रखे, काम मे सफलता मिलती है।

5. गुलाबी रंग का पिरामीड गुलाबी और सफेद रंग के मेडिटेशनल किरणो से ऊर्जांवित करके घर मे रखा जाये तो इससे घर के तनाव मे कमी और सुख शांति मे बढोत्तरी होती है।

6. पीले रंग का पिरामीड और पीले रंग के मेडिटेशनल किरणो से ऊर्जांवित करके पढने के मेज पर रखा जाये तो पढाई मे मन लगता है, एकाग्रता बढती है।

7. साधना कक्ष मे नीले रंग का पिरामीड रखना चाहिये।

8. सफेद रंग के पिरामीड पर सफेद और सुनहले रंग के मेडिटेशनल किरणो से ऊर्जांवित करके घर पर रखने से -

  • घर मे बीमारियाँ कम पनपती हैं। इस पिरामीड मे रखे गये पानी से आंख धोने पर शीतलता मिलती है।
  • इसमे 24 घंटे तक रखे गये पानी का प्रयोग करने श्वेत कुष्ठ मे आराम मिलता है।
  • कोई ऐसा फल जिसे खाने को आपकी बहुत इच्छा हो पर किसी वजह से आपको उससे एलर्जी हो, आप उस फल को 24 घंटे ले लिये इस पिरामीड मे रखे, फिर उसे खा सकते हैं (उचित मात्रा मे ज्यादा नही, कृपया यह प्रयोग अपने बिमारी के गंभीरता देखने के बाद ही करें)
  • इस पिरामीड मे रखे गये जल के दैनिक सेवन से शरीर मे रोग प्रतिरोधात्मक शक्ति की बढोत्तरी होती है।

    इसके अलावा पिरामीड के बहुत से फायदे है, जिनके बारे मे हम समय समय पर बताते रहेंगे।

    - रंजना भाटिया एवं डॉ गरिमा तिवारी