आज ३० सितम्बर को जीवनऊर्जा के द्वारा १०००वें प्रश्न का समाधान दिया गया। वो भी तब जब जीवनऊर्जा पर नए पोस्ट नहीं डाले जा रहे हैं, मैं समझती हूं कि यह अपने आपमें जीवनऊर्जा के लिए बड़ी उपलब्धि है। जीवनऊर्जा यानि कि आप, मैं और वह हरेक व्यक्ति जो ऊर्जान्वित जीवन जीने की तमन्ना रखता है। आप सबको जीवनऊर्जा की तरफ से ढ़ेरो बधाई।

हम आपके प्रश्नों को पाकर एवम उनके समाधान की कोशिश कर अत्यंत प्रसन्न हो रहे हैं। आगे भी ये सिलसिला यूंही बना रहेगा। आप मुझे avgroup@gmail.com पर अपने सवाल यूंही भेजते रहें और जीवनऊर्जा से अपना स्नेह बनाएं रखें।

हमें यह बताते हुए भी हर्ष हो रहा है कि अब कुछ दिनो से हनी मनी नामक प्रत्रिका में भी जीवनऊर्जा के लेख नियमित रूप से हर महीने आने लगे हैं। उस पत्रिका के पाठको का स्नेह भी जीवनऊर्जा को वैसा ही मिल रहा है जैसा आपने दिया। ..... तहेदिल से शुक्रिया

July 15, 2008

कब्ज

पिछले पोस्ट मधुमेह पर d gupta और दिनेश जी ने कब्ज का निवारण बताने के लिये कहा था तो इनके इच्छा के अनुरूप आज मै कब्ज के निवारण के लिये ही पोस्ट लिख रही हुँ।

अगर आपको कभी-कभी महीने दो महीने मे कब्ज की शिकायत होती है तो कोई बडी बात नही है, यह समान्य सी घटना है, पर वही पर अगर कब्ज नियमित रूप से रहता है तो सचेत हो जाईये क्योंकि कब्ज अपने आपमे भले ही कोई खतरनाम बीमारी न हो पर कालांतर मे इससे कई बीमारीयाँ जन्म लेने लगती हैं। जैसे कि चर्म रोग, आँत रोग, दमा, चिडचिडापन इत्यादि।

कब्ज से निपटने के लिये सबसे पहले जरूरी होता है, अपने खानपान और सोने जागने की आदत का निरीक्षण किया जाये और सुधारा जाये।
  1. आप रात को ताँबे के लोटे मे पानी रखिये सुबह उठते ही आप उस पानी का सेवन कर करें, फ़िर थोडा उछल-कुद करिये, फ़िर वज्रासन मे १० मिनट के लिये करिये।
  2. सुबह नास्ते मे छाँछ का सेवन करें।
  3. छाँछ पीने के एक घंटे बाद ही अन्य कुछ खाईये तो अच्छा फ़ायदा होगा।
  4. खाने से गरिष्ट तली चीजो को कुछ दिनो के लिये दुर कर लें।
  5. सफ़ेद पिरामीड मे ४ घंटे के लिये पानी रखिये और उसका सेवन करिये।
  6. रात को खाने के बाद सोने के पहले खीरे का सुप का सेवन करिये।

कुछ दिनो तक इस प्रयोग को नियमित करने से कब्ज धीरे धीरे ठीक हो जाता है, अगर इससे १००% सफ़लता न मिले , उपरोक्त विधी के साथ इन्हे भी शुरू करें।

  • आप धनुरासन और भुजंगासन करना शुरू किजिये।
  • आप औरा हीलींग कराईये।
  • क्रिमसन जिरकॉन को ऊर्जान्वित कराके अपने साथ रखिये।
  • नीले रंग के काँच के बोटल मे पानी रखिये १२ घंटे तक रखकर सेवन किजिये।

अब निस्संदेह आप कब्जमुक्त हो जायेंगे, फ़िर भी कम ना बने तो हमे सम्पर्क किजिये। :)

6 comments:

  1. गरिमा जी,अच्छी जानकारी दी है आभार।

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद डाक्टर गरिमा। आशा है बहुत से लोगों को लाभ होगा। ऐसी सलाह देती रहें।

    ReplyDelete
  3. धन्यवाद गरिमा दीदी. दुनिया में सबसे जादा लोग इसी बीमारी से ग्रसित हैं और यही बहुत अन्य बीमारिओं की जड़ है. आशा है लोग इसका फायदा उठाएंगे...

    ReplyDelete
  4. त्वरित उत्तर के लिए धन्यवाद।

    ReplyDelete
  5. kripya batayen ki kabz ke liye isabgol ki bhoosi ka upyog kaise karte hai.eesabgol ki bhoosi ka prayog paani, dahi ya dhoodh aadi ki saath kab kab karte hain kripaya batayen.
    neha

    ReplyDelete

जरूर बताये, आज कि यह जानकारी कैसी लगी? अच्छी नही लगी हो तो भी बतायें, ताकि हम खुद को निखार सकें :)