आज ३० सितम्बर को जीवनऊर्जा के द्वारा १०००वें प्रश्न का समाधान दिया गया। वो भी तब जब जीवनऊर्जा पर नए पोस्ट नहीं डाले जा रहे हैं, मैं समझती हूं कि यह अपने आपमें जीवनऊर्जा के लिए बड़ी उपलब्धि है। जीवनऊर्जा यानि कि आप, मैं और वह हरेक व्यक्ति जो ऊर्जान्वित जीवन जीने की तमन्ना रखता है। आप सबको जीवनऊर्जा की तरफ से ढ़ेरो बधाई।

हम आपके प्रश्नों को पाकर एवम उनके समाधान की कोशिश कर अत्यंत प्रसन्न हो रहे हैं। आगे भी ये सिलसिला यूंही बना रहेगा। आप मुझे avgroup@gmail.com पर अपने सवाल यूंही भेजते रहें और जीवनऊर्जा से अपना स्नेह बनाएं रखें।

हमें यह बताते हुए भी हर्ष हो रहा है कि अब कुछ दिनो से हनी मनी नामक प्रत्रिका में भी जीवनऊर्जा के लेख नियमित रूप से हर महीने आने लगे हैं। उस पत्रिका के पाठको का स्नेह भी जीवनऊर्जा को वैसा ही मिल रहा है जैसा आपने दिया। ..... तहेदिल से शुक्रिया

October 24, 2008

गिलोय बेल (Tinospora cordifolia)

गिलोय की एक बहुवर्षिय लता होती है। इसके पत्ते पान के पत्ते कि तरह होते हैं। आयुर्वेद मे इसको कई नामो से जाना जाता है यथा अमृता, गुडुची, छिन्नरुहा,चक्रांगी, आदि।
घर पर आप सामान्य तॊर इन रोगों मे प्रयोग कर सकते हैं।
सामान्य जुकाम: गिलोय का ५ इंच तना लेकर इसको अच्छी तरह से कुट कर एक कप पानी मे उबाले , जब अधा कप पानी रह जाए तो इसकी चाय बनाकर और इसमे ३ काली मिर्च का चुर्ण डालकर गरम गरम पी जाये। एकदम असर करेगा।
जीर्ण ज्वर : आधे गिलास पानी मे ६ इन्च गिलोय का तना कुट कर अच्छी तरह मिलाकर मिट्टी कि हाण्डी मे रात के लिये रख दे, सुबुह होने पर छान कर इसको पी जाए। ऎसा ६ दिनो. तक लगातार करे।
बच्चों के सामान्य जुकाम नजला, खांसी, बुखार पर: गिलोय के पत्तों का रस निकाल कर उसको शहद मे मिलाकर दो तीन बार चटा दे। एक दम असर करेगा।

11 comments:

  1. सही बताया आपने .हमारे घर में या खूब लगी हुई है ...और इस बदलते मौसम में इसका प्रयोग बहुत अच्छा होता है .शुक्रिया यूँ ही जानकारी देते रहे .

    ReplyDelete
  2. बढ़िया जानकारी दी है आपने. साथ में पत्ते या बेल का चित्र भी रहता तो लोगों को समझने में आसानी रहती. आभार.

    ReplyDelete
  3. bhut acche jankaree, pehle ptta he nahe thaa... shukriya"

    Regards

    ReplyDelete
  4. where to find it in Mumbai?

    ReplyDelete
  5. kafi useful information mili aapsay , phele is ke baree me maloom hi nahi tha . i even tried it and the results are positive. THANX FOR SUCH A NICE INFORMATION.

    ReplyDelete
  6. AATI SUNDER
    AAM JAN KI JAANKARI HETU CHITRA BHI DETE TO SONE PE SUHAGA HO JATA

    ReplyDelete
  7. जानकारी के लिए सुकृया। नेपाल मी ए कहन पे जा सक्ता है? इस्से platelets कि कमी भि ठीक होता है?

    ReplyDelete
  8. Dear Sir,

    you can have this plant at any botanical garden

    ReplyDelete

जरूर बताये, आज कि यह जानकारी कैसी लगी? अच्छी नही लगी हो तो भी बतायें, ताकि हम खुद को निखार सकें :)